किसनपुर : 19 फरवरी से सुखासन पंचायत के बड़हथा गांव में होने वाले तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण का कार्य धूमधाम के साथ किया गया़ 19 से 21 फरवरी तक चलने वाले महा यज्ञ का ध्वजारोहण भूपेंद्र प्रसाद यादव ने किया़ महायज्ञ की जानकारी देते सदस्यों ने बताया कि इस यज्ञ की सफलता को लेकर बीते कई दिनों से तैयारी की जा रही थी़ बताया कि शांति कुंज हरिद्वार के संरक्षण में होने वाले उक्त यज्ञ में बाहर के कई विद्वजनों शामिल हो रहे हैं.
इस तीन दिवसीय यज्ञ में 24 कुंड का निर्माण कराया जायेगा़ बताया कि भूमि पूजन का कार्य पंडित प्रो शिव नारायण साह द्वारा कराया गया़ ध्वजारोहण व भूमि पूजन के आयोजन में स्थानीय लोग शामिल हुए़ भूमि पूजन के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया़ इस मौके पर समाजसेवी विनय कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, भोगी लाल मंडल, विशुनी पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे़
