सुपौल : जिले के सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक सूची के प्रारुप प्रकाशन के लिए दावे व आपत्तियों की तिथि 02 फरवरी से 22 फरवरी तक निर्धारित है़ 07 फरवरी को ग्राम सभा, स्थानीय निकायों तथा आवासीय कल्याण संघ की बैठकों में फोटो मतदाता सूची व नामों का सत्यापन किया जायेगा़
14 एवं 21 फरवरी को राजनीतिक दलों के मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावा व आपत्ति प्राप्त किया जाना है़ डीपीआरओ बीके लाल ने बताया कि दावे व आपत्ति का निष्पादन 04 मार्च को किया जायेगा़ 08 मार्च से डाटा बेस का अद्यतीकरण, छाया चित्रों की मर्जिंग कंट्रोल टेबल का अद्यतीकरण एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण किया जायेगा़ निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 11 मार्च को किया जायेगा़
