टेंपो ने बाइक में मारी ठोकर, दो घायल

निर्मली : मुख्यालय स्थित थाना चौक के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक सहित बाइक पर बैठी छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्मली ले जाया गया. सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर […]

निर्मली : मुख्यालय स्थित थाना चौक के समीप शुक्रवार को ऑटो व बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक सहित बाइक पर बैठी छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्मली ले जाया गया. सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया.

वार्ड नंंबर-11 निवासी गोपाल मंडल की पुत्री सपना कुमारी उर्फ अर्चना कुमारी बाइक पर सवार होकर जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अंचल कार्यालय जा रही थी. इतने में ही उत्तर की दिशा से तेज गति से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी़ इससे बाइक सवार छात्रा घायल हो गयी. थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त टेंपो व बाइक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है.

साइकिल सवार जख्मी : त्रिवेणीगंज. पिपरा- त्रिवेणीगंज पथ में भूड़ा गांव के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठाेकर से साइकिल सवार घायल हो गया. लोगों ने घायल बलजोड़ निवासी राजेश्वर मालाकार को रेफरल अस्पताल पहुंचाया़ मालूम हो कि 45 वर्षीय श्री मालाकार साइिकल से अपने गांव लौट रहे थे़ इसी दौरान भूड़ा गांव के समीप उन्हें अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >