एक फरवरी की रात राघोपुर थाना क्षेत्र में मुखिया काे मारी थी गोली
घायल मुखिया का पीएमसीएच में चल रहा इलाज
सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्र के चम्पानगर पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद यादव को जान से मारने के उद्देश्य से गोली मारकर जख्मी किये जाने के मामले में गिरफ्तार चार नामजदों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है़
एक फरवरी की रात राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास गांव स्थित मधेपुरा उपशाखा नहर के पुल के पास घात लगाये अपराधियों ने मुखिया श्री यादव को रुकने का इशारा किया़ साथ ही मुखिया के रुकते ही अपराधियों ने लगातार दो गोलियां दाग दीं. गोली से घायल मुखिया साहस का परिचय देते हुए लौकहा गांव अपने रिश्तेदार ललन यादव के घर पहुंच कर बेहोश हो गये.
घटना के मामले में पुलिस ने चार नामजद में से तीन ललन यादव, फनीलाल यादव और रामचन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में वीरपुर जेल भेज दिया है़ मुख्य आरोपी रोशन यादव पिता फनीलाल यादव व अन्य नामजद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है़
पुलिस अधीक्षक कुमार एकले एवं वीरपुर अनुमंडल डीएसपी सुधीर कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है़ साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस कांड में संलिप्त फरार अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया़ इधर चंपानगर गांव के लोगों ने बताया कि मुखिया के लोकप्रियता से घबराकर आपसी रंजिश के तहत मुखिया की हत्या करने की साजिश रची गयी थी.
पंचायत चुनाव को देखते हुए मुखिया की हत्या किये जाने का प्रयास किया गया था़ थानाध्यक्ष श्री झा ने बताया कि घटना से संबंधित सभी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. वहीं मुखिया के घर की सुरक्षा को लेकर आधा दर्जन सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है़
