वित्तीय वर्ष 2014-15 के रिक्त उर्दू शिक्षक के पद के लिए लगा नियोजन शिविर
सिमराही : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को शिविर आयोजित कर उर्दू शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार राघोपुर बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विभागीय निर्देशानुसार अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया.
वित्तीय वर्ष 2014-15 के रिक्त उर्दू शिक्षक के पद पर शिक्षक के नियोजन के लिए आयोजित शिविर के पहले दिन 12 पंचायतों के लिए स्टॉल लगाया गया था़ जहां सम्बंधित पंचायत के नियोजन इकाई के सदस्य द्वारा 6 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया़ नियोजन शिविर के दूसरे दिन 6 पंचायतों के लिए लगाये गये शिविर में राम विसनपुर पंचायत के रिक्त पद के विरूद्ध मात्र एक अभ्यर्थी शहजादी आरा उपस्थित हुई़ं,
जिन्हें बीडीओ श्री कुमार ने नियोजन पत्र देकर पंचायत के हाजी महीउद्दीन प्रावि रामविसनपुर में योगदान देने का निर्देश दिया़ मालूम हो कि प्रखंड के 18 पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में वर्ष 20014 -15 के तहत कुल 62 पद रिक्त था़ आवेदकों की उपस्थिति कम होने के कारण आयोजित दो दिवसीय शिविर में मात्र 7 पद पर ही शिक्षकों को योगदान दिये जाने को लेकर नियोजन पत्र दिया गया़ इसमें वोराहा, धरहरा,
करजैन व रामविसनपुर में एक- एक, जबकि देवीपुर पंचायत में तीन शिक्षक शामिल है़ं बीडीओ ने कहा कि पहले शिविर में आवेदकों की उपस्थिति को लेकर प्रत्येक पद के बाबत प्रति पंचायत 10 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था. इसके विरुद्ध मात्र 7 अभ्यर्थी ही शिविर में उपस्थित हो पाये. जिन्हें नियोजन पत्र दिया गया है़ शेष रिक्ति के विरुद्ध इसी आधार पर अभ्यर्थियों को पत्र भेज बुलाया जायेगा़
