मुखिया व पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी

निर्मली : प्रखंड क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव व मुखिया के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बीडीओ ने थानाध्यक्ष को दिये अपने आवेदन में बताया है कि अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली के आदेश ज्ञापांक 237-2 […]

निर्मली : प्रखंड क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिव व मुखिया के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बीडीओ ने थानाध्यक्ष को दिये अपने आवेदन में बताया है कि अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली के आदेश ज्ञापांक 237-2 गो0 दिनांक 03.02.2016 के द्वारा सूचित किया गया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बेला सिंगार मोती में पंचायत के मुखिया उपेन्द्र यादव एवं पंचायत सचिव उपेन्द्र राम द्वारा संचालित कार्यान्वित योजना जो सिकरहट्टा मझारी रिंग बांध से पूरब शैलेन्द्र यादव घर तक सड़क निर्माण कार्य कराया गया था़ उक्त कार्य में हुई अनियमितता की जांच अंचलाधिकारी निर्मली व कनीय अभियंता पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली से करायी गई.
जांच प्रतिवेदन में अंचलाधिकारी बताया गया कि पीसीसी ढलाई में फ्लैट सोलिंग के उपर चार से साढे चा इंच लोकल बालू रखा हुआ था व सेकेंड क्लास का ईंट का प्रयोग किया गया है.
खुदाई करने पर पीसीसी ढलाई में भारी अनियमितता पायी गई, जिसके फलस्वरूप दोषियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश है. आवेदन के आलोक में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि थाना कांड संख्या 13/16 दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >