शिव गुरु महोत्सव का किया गया आयोजन

निर्मली : मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय निर्मली के परिसर में गुरुवार को शिवगुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में शिव शिष्य परिवार के सचिव एवं साहब श्री हरिन्द्रानंद के पुत्र अभिनव आनंद एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति निहारिका दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि वह शिव जो घर-घर के बाबा हैं, वही शिव गुरु […]

निर्मली : मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय निर्मली के परिसर में गुरुवार को शिवगुरु महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव में शिव शिष्य परिवार के सचिव एवं साहब श्री हरिन्द्रानंद के पुत्र अभिनव आनंद एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति निहारिका दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि वह शिव जो घर-घर के बाबा हैं, वही शिव गुरु का कार्य भी करते हैं. उसी शिव को आदि गुरु, जगत गुरु, गुरुधापति आदि संज्ञा से विभूषित किया गया है. शिव गुरु भी हैं,

जगत का कोई भी व्यक्ति उनका शिष्य बन सकता है. शिव का शिष्य व्यक्ति का मन होता है. मन शिव की शिष्यता धारित कर ले, इसके लिये इस कालखंड के प्रथम शिव शिष्य साहब भी हरिन्द्रानंद के बताये गये इन सूत्रों का पालन करना जरूरी है. शिव गुरू चर्चा में दूर-दूर से आये दूर-देहात से बड़ी संख्या में भीड़ जुटी थी. स्थानीय लोगों ने भी इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया. अभिनव आनंद व उनकी धर्मपत्नी ने कहा कि शिव चर्चा के लिए जो भव्य आयोजन किया गया, इसके लिये उन्होंने आभार प्रकट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >