लापता महिला को पुलिस ने किया बरामद

कुनौली : थाना क्षेत्र के डगमारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिकरहट्टा गांव से बीते 30 जनवरी को गायब महिला को पुलिस ने निर्मली से बरामद कर लिया है. निर्मली एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि डगमारा ओपी क्षेत्र से गायब महिला को निर्मली में देखा गया है. इसके बाद […]

कुनौली : थाना क्षेत्र के डगमारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सिकरहट्टा गांव से बीते 30 जनवरी को गायब महिला को पुलिस ने निर्मली से बरामद कर लिया है. निर्मली एसडीपीओ संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि डगमारा ओपी क्षेत्र से गायब महिला को निर्मली में देखा गया है. इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निर्मली थाने से कुछ ही दूर पर महिला को बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि बरामद महिला को फिलहाल सुपौल स्थिति अल्पावास गृह भेजा गया है.

गुरुवार को 164 के बयान के लिए उसे न्यायालय में उपस्थित किया जायेगा. गौरतलब है कि महिला की बरामदगी को लेकर सिकरहट्टा के ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को डगमारा ओपी के समीप निर्मली कुनौली पथ को जाम कर प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा शीघ्र ही महिला को बरामद कर लिये जाने का आश्वासन दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >