नवजात शिशु को झाड़ी में फेंका

छातापुर : छातापुर में एक माता दस घंटे पूर्व जन्मे अपने बच्चे को झाड़ी में फेंक कर भाग निकली. शिशु का दोष सिर्फ इतना था कि उसका मस्तिष्क का पिछला हिस्सा अल्प विकसित था. मानवीय संवेदना को तार-तार कर देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर भंट्टावारी जाने […]

छातापुर : छातापुर में एक माता दस घंटे पूर्व जन्मे अपने बच्चे को झाड़ी में फेंक कर भाग निकली. शिशु का दोष सिर्फ इतना था कि उसका मस्तिष्क का पिछला हिस्सा अल्प विकसित था. मानवीय संवेदना को तार-तार कर देने वाली इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर भंट्टावारी जाने वाली सड़क पर रानी पट्टी वितरणी नहर के समीप गड्ढे से मंगलवार को पुलिस ने नवजात शिशु को बरामद किया.

बरामद शिशु को तत्काल ही पीएचसी प्रबंधन के सुपूर्द करने के बाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. मालूम हो कि कुछ ही घंटे पूर्व पीएचसी से डिस्चार्ज नवजात शिशु को पुलिस द्वारा वापस सुपूर्द करने के बाद अस्पताल में खलबली मच गयी. प्रसव कक्ष की पंजी से नवजात शिशु के मां-बाप का नाम ज्ञात हुआ. उक्त महिला को प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार के संध्या काल पीएचसी में भर्ती कराया गया था. उसी रात 8.30 बजे उसने नवजात शिशु को जन्म दिया.

डिस्चार्ज पर उठ रहे सवाल
मानवीय संवेदना को तार-तार करने वाली इस घटना को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उपज रहे हैं. नवजात को झाड़ी में फेंके जाने की घटना को लेकर पीएचसी प्रबंधन को ही मुख्य रूप से दोषी माना जा रहा है. लोगों का कहना है कि प्रसव के बाद नवजात शिशु चिकित्सक व कर्मियों की निगरानी में रहता है और स्थिति सामान्य रहने पर ही उसे डिस्चार्ज किया जाता है. इस मामले में नवजात की स्थिति सामान्य नहीं थी. फिर भी किस आधार पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है.
कहते हैं अधिकारी
इस संदर्भ में पीएचसी प्रभारी डाॅ एसएम चौधरी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. नवजात शिशु के माता-पिता के नाम सहित अन्य जानकारी पुलिस को उपलब्ध करा दी गयी है. पुलिस के स्तर से आगे की कार्रवाई होनी है. डिस्चार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाजुक स्थिति को देखते हुए शिशु को उसके मां के सुपूर्द किया जाना जरूरी था. इधर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि यह घटना गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है. संपूर्ण मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, दोषियों को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए पुलिस जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >