प्रसूता की मौत के बाद किया हंगामा

प्रसव के लिए सोमवार को पीएचसी में कराया गया था भरती प्रतापगंज : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़िता की हुई मौत पर ग्रामीणों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाबत मिल रही जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेकूना पंचायत स्थित सुडियारी निवासी मन्नू नायक की पत्नी आरती का प्रसव कराने […]

प्रसव के लिए सोमवार को पीएचसी में कराया गया था भरती

प्रतापगंज : स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पीड़िता की हुई मौत पर ग्रामीणों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया. घटना के बाबत मिल रही जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेकूना पंचायत स्थित सुडियारी निवासी मन्नू नायक की पत्नी आरती का प्रसव कराने के लिए परिजन सोमवार को पीएचसी में भरती कराया.
ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने परिजनों को प्रसव का समय दो बजे का दिया. उक्त समय के आसपास आरती ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया. तकरीबन चार बजे डाॅ अनिल कुमार ने जच्चा-बच्चा की जांच की. उन्होंने परिजनों को बताया कि बच्चा पूर्णत: स्वस्थ है, जबकि प्रसव के दौरान काफी रक्तस्राव होने के कारण जच्चा में खून की कमी है. इसे देख डाॅ कुमार ने मरीज को रेफरल अस्पताल सिमराही रेफर कर दिया. रेफर करने के बाद परिजनों ने चिकित्सक से एंबुलेंस उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया,
तो चिकित्सक ने एंबुलेंस के खराब होने की जानकारी दी. प्रसव पीड़िता के पति श्री नायक ने बताया कि पीएचसी प्रबंधन द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं कराये जाने के कारण वे आनन – फानन में किराये पर निजी वाहन से रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचे.
रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने मरीज की हालत गंभीर देख बिना एडमिट किये रेफर कर दिया.
अंत में वही मरीज को फारबिसगंज ले जाना मुनासिब समझे, पर आरती ने रास्ते में ही दम तोड दिया. श्री नायक ने बताया कि एएनएम प्रमिला द्वारा मरीज की स्थिति की जानकारी ससमय दी जाती, तो आरती बच सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >