सुपौल : स्थानीय सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी इकाई की एक बैठक संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष विवेकानंद दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष श्री दास ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान को लेकर लडाई लडने का समय आ चुका है.
बताया कि यह लडाई तब तक चलेगी जब तक परिणाम सामने ना आ जाये. जिला सचिव पुष्पराज ने शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय समस्या पर पहल नहीं किये जाने पर चिंता जताया. बैठक को जिला सचिव ने बताया कि बीते नौ जनवरी को समस्या के निदान को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया था. जहां जिला पदाधिकारी द्वारा आगामी 17 फरवरी तक कार्यों के निष्पादन किये जाने की बात बतायी गयी थी. लेकिन उक्त तिथि तक शिक्षकों के समस्या का निदान नहीं किया गया तो वे सभी समाहरणालय द्वार पर 18 फरवरी से अनिश्चित कालीन अनशन करने पर बाध्य होंगे.
जिला संयुक्त सचिव राजीव कुमार झा ने सभी शिक्षकों से आहवान किया कि विभाग द्वारा समस्या का निद ान नहीं किये जाने की स्थिति में एकजुट होकर अनिश्चित कालीन धरना में शामिल होंगे. ताकि विभाग द्वारा शिक्षकों के हक के साथ खिलबाड ना हो. साथ ही जिस प्रकार शिक्षक गण अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं. उसी प्रकार विभाग भी शिक्षकों को ससम्मान देकर शिक्षा व्यवस्था को सृदृढ करे. बैठक को बसंतपुर प्रखंड के अध्यक्ष ने बताया कि उनके प्रखंड में वर्ष 2008-10 में डीपीई व संवर्धन उत्तीर्ण शेष 40 शिक्षकों का अद्यतन संवर्धन प्रमाण पत्र अप्राप्त है. जबकि त्रिवेणीगंज प्रखंड के अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य व सचिव संतोष कुमार ने कहा कि एक दशक से संगठन द्वारा शिक्षकों को सुविधा मुहैया करवाया गया है. बताया कि वे सभी एकजुट होकर संघ के साथ कदम – कदम मिला कर समर्थन देते रहेंगे. बैठक को त्रिवेणीगंज प्रखंड कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, सदर प्रखंड उप सचिव सत्य नारायण कुमार सहित अन्य ने भी समस्या से बैठक को अवगत कराया. इस मौके पर रामचंद्र पासवान, हारुण रसीद, मो अंजार आलम, प्रशांत पाठक, राजेश मांझी, अरविंद, रंजन कुमार, पंकज सिंह, प्रमोद कुमार, अजीत कुमार, विनोद पाठक, प्रतिभा कुमारी, सविता कुमारी, नीलम प्रकाश, सबीना परवीन, अभिमन्यु झा, रीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.
