विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

निर्मली : प्रखंड क्षेत्र के तीन स्थानों पर मंगलवार को विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने छह करोड़ 21 लाख रुपये की लागत वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया. इसमें प्रखंड मुख्यालय नगर के लिंक रोड स्थित विजय वासिंग सेंटर गैराज के समीप से हरि प्रसाद साह महा विद्यालय को जोड़ने के लिए बिहुल नदी के […]

निर्मली : प्रखंड क्षेत्र के तीन स्थानों पर मंगलवार को विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने छह करोड़ 21 लाख रुपये की लागत वाले आरसीसी पुल का शिलान्यास किया. इसमें प्रखंड मुख्यालय नगर के लिंक रोड स्थित विजय वासिंग सेंटर गैराज के समीप से हरि प्रसाद साह महा विद्यालय को जोड़ने के लिए बिहुल नदी के ऊपर एक करोड़ 60 लाख की लागत वाला आरसीसी पुल,

कुनौली बाजार से इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप जग मोहन टोला तक तीन करोड़ 61 लाख की लागत वाले पीसीसी सड़क तथा वेलासिंगारमोती पंचायत के धोबियाही गांव में एक करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुलिया शामिल हैं. शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि गांवों को शहर से जोड़ने के लिए सड़क के साथ-साथ बड़े-बड़े पुल का निर्माण भी तेजी के साथ कराया जा रहा है.

मौके पर एसडीओ अरुण कुमार सिंह, जिप सदस्य जीवनेश्वर साह, राम चंद्र प्रसाद यादव,शत्रुघ्न प्रसाद साह,नथुनी मंडल, ललीत कुमार ठाकुर, सुरेंद्र कुमार यादव,सूर्य नारायण सुमन, वाशीद अहमद, पवन मंडल, वासुदेव राम, हीरानंद झा, श्याम कामत, विनोद साह, सुरेश कुमार शर्मा, पवन कुमार कामत, रामावतार साह, गोपाल साह, कन्हैया कामत आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >