सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

तीन फीट ऊंचा बालू बिछा कर निर्माण कार्य को दिया जा रहा अंजाम वीरपुर : सड़क निर्माण कार्य में गैमन इंडिया द्वारा गुणवत्ता के मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एसएच 91 के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. मामले को लेकर सीतापुर बेस कैंप के निकट ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीण जयप्रकाश देव […]

तीन फीट ऊंचा बालू बिछा कर निर्माण कार्य को दिया जा रहा अंजाम

वीरपुर : सड़क निर्माण कार्य में गैमन इंडिया द्वारा गुणवत्ता के मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए एसएच 91 के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. मामले को लेकर सीतापुर बेस कैंप के निकट ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीण जयप्रकाश देव ने बताया कि संवेदक द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है.
बताया कि निर्माण कार्य के प्रारंभ में मिट्टी करण कर रोलर का उपयोग किया जाना था. जहां गैमन इंडिया के कर्मियों द्वारा तीन -तीन फिट की ऊंचाई बालू बिछा कर निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है. बताया कि इस तरह के कार्य से प्रोपर कम्पेक्सन नहीं हो पता है. साथ ही सड़क की आयु भी कम हो जाती है. ग्रामीण अमरेंद्र देव ने बताया कि निर्माण के द्वितीय चरण में संवेदक द्वारा जिन मशीनों का उपयोग किया गया है. वह मानक पर कही भी खड़ा नहीं उतार रहा ह. श्री देव ने आगे बताया कि तीसरे चरण में डब्लू एम एम का कार्य प्राक्कलन के मुताविक जहां मशीन से कराया जाना था.
वही इस कार्य को मैनुअली कराया जा रहा है. निर्माण स्थल पर पेभर मशीन का उपयोग कही भी नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर मौजूद गैमन इंडिया के अभियंता संतोष कुमार सिंह से इस बाबत जब पूछताछ की तो उन्होंने उल्टे ग्रामीणों पर बरस पड़े. आम लोगो ने बताया कि वीरपुर से भीमपुर तक कंपनी के द्वारा किये गए कार्यो की गुणवत्ता की जांच की जाय तो चौकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे.
इस बाबत गैमन इंडिया के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर संजय कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मिडिया अनावश्यक रूप से इस बात को तुल दे रही है. कार्य मानक अनुकूल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >