निर्मली : मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय निर्मली व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनपीबी का औचक निरीक्षण एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को किया. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ श्री सिंह अपराह्न 2:45 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनपीबी पहुंचे. विद्यालय के जायजा लेते समय उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया. वर्ग संचालन का जायजा लेने के क्रम में एसडीओ श्री सिंह ने कक्षा-5 में पहुंचे जहां उपस्थित शिक्षकोंव छात्र-छात्राओं से बोर्ड पर लिखे व्याकरण से संबंधित कई प्रश्न पूछे.
एसडीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण
निर्मली : मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय निर्मली व उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनपीबी का औचक निरीक्षण एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को किया. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ श्री सिंह अपराह्न 2:45 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनपीबी पहुंचे. विद्यालय के जायजा लेते समय उन्होंने विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया. वर्ग संचालन का जायजा […]

एसडीओ श्री सिंह ने उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देष देते हुए कहा कि विद्यालय में वर्ग संचालन व पठन-पाठन पर अधिक ध्यान देने की दरकार है. ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. निरीक्षण के दौरान बच्चों से उन्होंने सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर बच्चे नहीं दे पाये.
एसडीओ ने शिक्षकों से बच्चों को सामान्य ज्ञान से संबंधित शिक्षा देने का निर्देष दिया. वहीं विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर एसडीओ श्री सिंह ने प्रधानाध्यापक योगेन्द्र राय पर बिफड़ते हुए कहा कि बच्चों की उपस्थिति कराये जाने को लेकर सभी शिक्षक निरंतर पोषक क्षेत्र का भ्रमण करें. ताकि विद्यालय में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति हो सके. इस दौरान विद्यालय में कुल नामांकित 523 छात्र-छात्राओं में से मात्र 245 छात्र-छात्रायें ही विद्यालय में उपस्थित पाये गए. विद्यालय में पदस्थापित कुल 11 शिक्षकों में से 7 शिक्षक ही उपस्थित पाये गए.
एसडीओ श्री सिंह ने उपस्थित प्रधानाध्यापक व शिक्षकों से कहा कि विद्यालय कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसी क्रम में एसडीओ श्री सिंह 3:00 बजे मध्य विद्यालय निर्मली पहुंचे. उक्त विद्यालय में बच्चे नदारद दिखे. बच्चे की अनुपस्थिति देख नाराजगी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण कामती से पूछताछ की. इस पर विद्यालय प्रधान श्री कामती ने बताया कि ठंड के कारण विद्यालय के पठन पाठन कार्य को बंद कराया गया था. विद्यालय के पहले दिन रहने के कारण कम बच्चे उपस्थित हुए.
जिस कारण समय से पूर्व ही छुट्टी दे दी गई. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ श्री सिंह ने पाया कि विद्यालय में नामांकित कुल 821 छात्र-छात्राओं में से 182 बच्चे की उपस्थिति छात्रोपस्थिति पंजी पर दर्ज है. वहीं विद्यालय में नियुक्त कुल 13 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से 09 शिक्षक ही उपस्थित पाये गए. जबकि 02 आकस्मिक अवकाश पर रहने की बात बतायी गयी.
वहीं शिक्षिका गीता श्री बिना किसी आवेदन के ही अनुपस्थित थी. एसडीओ ने उनकी हाजिरी काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की. इधर एसडीओ श्री सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान पायी गई खामियों पर विद्यालय प्रधान से भी स्पष्टीकरण पूछा जायेगा.