पठन -पाठन का जिम्मा महज सात शिक्षक के भरोसे
प्रखंड क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की खुल रही पोल
सिमराही : एक तरफ सरकार जहां बेहतर व गुणात्मक शिक्षा लागू करने के लिए सरकारी विद्यालयों को ढांचागत भवन, शौचालय, कम्प्यूटर, पुस्तकालय तथा खेल कूद के सामानों से लैस कर हाईटेक करने की कवायद कर रही है. वहीं राघोपुर प्रखंड के वन टू टेन श्रेणी में शामिल भैरव मध्य विद्यालय अपने बदहाली पर आंसू वहा रहा है.आलम यह है कि उक्त विद्यालय में कुल 840 बच्चे नामांकित है. जिसके पठन -पाठन का जिम्मा महज सात शिक्षक संभाले हुए हैं. साथ ही उक्त विद्यालय भवन की स्थिति भी जर्जर है.
