समारोह पूर्वक दी गयी प्रधान को विदाई

निर्मली : मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय निर्मली के परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक राम प्रसाद साह के सेवानिवृत पर विद्यालय परिवार द्वारा रविवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. शिक्षा विद सह जदयू नेता रामचंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने सेवा […]

निर्मली : मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय निर्मली के परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जहां प्रभारी प्रधानाध्यापक राम प्रसाद साह के सेवानिवृत पर विद्यालय परिवार द्वारा रविवार को समारोह पूर्वक विदाई दी गयी. शिक्षा विद सह जदयू नेता रामचंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने सेवा निवृत प्रधानाध्यापक श्री साह को माला पहनाकर कलम, पेन, डायरी भेंट कर सम्मानित किया.

वहीं विद्यालय परिवार द्वारा छाता, कपड़ा, डायरी, कलम ब्रीफकेश देते हुए भाव भीनी विदाई दी गई. साथ ही नव नियुक्त प्रधानाध्यापिका सुरसरि झा के प्रभार ग्रहण करने पर शिक्षकों व गणमान्य नागरिकों द्वारा बधाई दी गई. समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद सह जदयू नेता श्री यादव ने पूर्व प्रधानाध्यापक श्री साह के कार्यकाल की भूरि -भूरि प्रशंंसा की. कहा कि विद्यालय स्थापना काल से ही विद्यालय में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >