एइ के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज

सुपौल : कोर्ट परिवाद के आलोक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (राजस्व) पंकज कुमार के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दायर कोर्ट परिवाद में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में संदेश वाहक के पद पर कार्यरत कर्मी की पुत्री ने सहायक अभियंता पर शादी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का आरोप लगाया […]

सुपौल : कोर्ट परिवाद के आलोक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (राजस्व) पंकज कुमार के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दायर कोर्ट परिवाद में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में संदेश वाहक के पद पर कार्यरत कर्मी की पुत्री ने सहायक अभियंता पर शादी का प्रलोभन दे कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने कांड संख्या 36/16 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है.

दायर परिवाद में खगड़िया जिले के मानसी की रहने वाली पीडि़ता ने बताया है कि वह तीन माह पूर्व अपनी मां के साथ पिता से मिलने सुपौल आयी थी. पिता के कार्यालय में सहायक अभियंता पंकज कुमार से मुलाकात हुई. इसके बाद वे अक्सर घर आने लगे.
सहायक अभियंता के दबाव पर पिता को फैमिली क्वार्टर किराये पर लेना पड़ा. इसी क्रम में 03 दिसंबर को घर में अकेली पा कर सहायक अभियंता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने शादी का प्रलोभन दे कर उसका मुंह बंद करा दिया. इसके बाद भी आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें आरोपी को सफलता हासिल नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >