त्रिवेणीगंज : प्रखंड परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की एक बैठक संपन्न हुई. 20 सूत्री अध्यक्ष कुसुम लाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद प्रतिनिधि मो अब्दुल खालिक ने कहा कि 29 नवंबर 2014 के बाद उक्त बैठक का आयोजन किया गया है. इसका जबाव देते अध्यक्ष […]
त्रिवेणीगंज : प्रखंड परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की एक बैठक संपन्न हुई. 20 सूत्री अध्यक्ष कुसुम लाल मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद प्रतिनिधि मो अब्दुल खालिक ने कहा कि 29 नवंबर 2014 के बाद उक्त बैठक का आयोजन किया गया है.
इसका जबाव देते अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि उनका सेहत खराब रहने व निर्वाचन कार्य के कारण बैठक का आयोजन नहीं किया जा सका. सांसद प्रतिनिधि ने बैठक में कार्यों की सूची सदस्यों को उपलब्ध कराये जाने की मांग की. साथ ही किसानों से धान की खरीदारी नहीं किये जाने का मामला उठाया गया.
प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी महेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पांच पैक्स द्वारा धान की खरीदारी नहीं की जा रही है. बताया कि संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए कार्रवाई किये जाने की बात कही. युनूस रहमानी ने बैठक को बताया कि पैक्स द्वारा किसानों से नहीं बल्कि व्यवसायियों से धान की खरीदारी की जा रही है.
साथ ही पैक्स में खाद की उपलब्धता नहीं रहने के कारण किसानों को खुले बाजारों में उंची दर पर खाद की खरीदारी किये जाने की विवशता है. रहमानी ने यह भी मांग किया कि जदिया बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है. जिस कारण खास कर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही अध्यक्ष श्री मंडल ने त्रिवेणीगंज स्थित शनिचार हाट परिसर में शौचालय का निर्माण कराये जाने का सुझाव दिया.
सदस्य ममता देवी ने बैठक को बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय का निर्माण कराया जाना है. लेकिन पीएचईडी विभाग द्वारा संबंधित लाभार्थियों को राशि उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. सदस्य कुलदीप मेहता ने कहा कि फसल क्षति की राशि से अब तक कई किसान वंचित हैं.
साथ ही किसानों को डीजल अनुदान का भुगतान भी नहीं किया गया है. सदस्य मो कमाल खां ने कहा कि बभनगामा पंचायत स्थित संचालित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सखुआ को एक बीघा जमीन प्राप्त है. जबकि महज तीन कट्ठा जमीन पर ही विद्यालय संचालित है. शेष जमीन अतिक्रमण की चपेट में है. उन्होंने विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का मांग किया. जबकि सदस्य दीप नारायण मंडल ने कहा कि कुमियाही हाट के समीप सड़क की भूमि को अतिक्रमण कर लिया गया है..
बैठक में बीडीओ नीरज कुमार रंजन, सीओ वीरेंद्र कुमार झा, पीओ अजीत कुमार झा, बीएओ राम पारस मुखिया, डा एच के आर्या, बीएओ प्रमोद कुमार पासवान, राम कृष्ण सिंहा, नवीन कुमार, शांति कुमारी पांडेय, राम नाथ रजक, प्रदीप कुमार पोद्दार, प्रकाश चंद्र, तरुण कुमार, राकेश रोशन, सिकंदर सरदार सहित अन्य उपस्थित थे.