समारोह स्थल सजधज कर तैयार

गांधी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो अब्दुल गफूर फहरायेंगे झंडा गांधी मैदान में प्रशासन बनाम नागरिक एलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच होगा सुपौल : 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जिले में पूरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह स्थानीय गांधी मैदान में […]

गांधी मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो अब्दुल गफूर फहरायेंगे झंडा

गांधी मैदान में प्रशासन बनाम नागरिक एलेवन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच होगा
सुपौल : 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी जिले में पूरी कर ली गयी है. मुख्य समारोह स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित किया जायेगा. मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री सह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो अब्दुल गफूर द्वारा झंडोत्तोलन किया जायेगा. इस अवसर पर पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी, स्काउट गाइड व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा आयोजित परेड के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जायेगी.
गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव समाहरणालय, गांधी स्मारक, रेड क्रॉस भवन परिसर, डॉ भीम राव आंबेदकर स्मारक एवं मेला समिति कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन करेंगे. जिला परिषद अध्यक्ष अंजू देवी जिला परिषद कार्यालय में एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ कुमार ऐकले पुलिस केंद्र में तिरंगा फहरायेंगे. वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी एनजी सिद्दीकी पटेल स्मारक पर झंडोत्तोलन करेंगे.
समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में भव्य मंच व पंडाल लगाया गया है. पूरे मैदान की बैरेकेडिंग की गयी है. गांधी मैदान, समाहरणालय व गांधी स्मारक में झंडोत्तोलन के दौरान बवि बालिका उच्च विद्यालय तथा पुलिस केंद्र, मेला समिति कार्यालय व रेड क्रॉस भवन में आरएसएम पब्लिक स्कूल तथा जिला परिषद कार्यालय एवं आंबेदकर चौक पर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा राष्ट्र गान की प्रस्तुति की जायेगी.
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह के दौरान महिला सामख्या, स्वास्थ्य, कृषि, पीएचइडी, ग्रामीण विकास, आइसीडीएस, कल्याण, उत्पाद, आपदा आदि विभागों द्वारा झांकी भी निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >