दो दिनों से फीडर खराब, उपभोक्ताओं को परेशानी

दो दिनों से फीडर खराब, उपभोक्ताओं को परेशानी किसनपुर. बीते दो दिनों से बाजार क्षेत्र के पश्चिमी भाग स्थित संचालित विद्युत फीडर के खराब रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को बराबर इस तरह की समस्या से जूझना […]

दो दिनों से फीडर खराब, उपभोक्ताओं को परेशानी किसनपुर. बीते दो दिनों से बाजार क्षेत्र के पश्चिमी भाग स्थित संचालित विद्युत फीडर के खराब रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को बराबर इस तरह की समस्या से जूझना पड़ता है. बिजली नहीं रहने के कारण दर्जनों निजी संस्थान व सरकारी संस्थानों के कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. इस बाबत कनीय अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि उक्त फीडर को शीघ्र ही दुरुस्त कर विद्युत संचरण का कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >