हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रकाशोत्सव

हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रकाशोत्सव त्रिवेणीगंज. सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का 349 वां प्रकाशोत्सव उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रकाशोत्सव को मनाये जाने को लेकर एक पखबाड़े पूर्व से ही सिख समुदाय के लोग तैयारी में जुटे हुए थे. समुदाय के लोगों द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा को भव्य तरीके से सजाया […]

हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रकाशोत्सव त्रिवेणीगंज. सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का 349 वां प्रकाशोत्सव उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रकाशोत्सव को मनाये जाने को लेकर एक पखबाड़े पूर्व से ही सिख समुदाय के लोग तैयारी में जुटे हुए थे. समुदाय के लोगों द्वारा स्थानीय गुरुद्वारा को भव्य तरीके से सजाया गया था. साथ ही उक्त दिवस के मौके पर सहज पाठ का आयोजन किया. सहज पाठ के उपरांत समुदाय के लोगों द्वारा दीवान को आकर्षक तरीके से सजाया गया. साथ ही अनुयायियों द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के संगत के साथ शब्द कीर्तन,विचार व व्याख्या भी किया गया. गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सरदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि दसवें गुरु के प्रकाशोत्सव में अनुमंडल क्षेत्र सहित दूर दराज क्षेत्रों से सिख समुदाय के लोगों ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >