देशभक्ति गीतों पर झूमते रहे स्रोता

देशभक्ति गीतों पर झूमते रहे स्रोतासशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित फोटो-12-12(1)कैप्सन – कार्यक्रम में उपस्थित लोगप्रतिनिधि, निर्मली सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर नगर स्थित तेरा पंथ भवन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का […]

देशभक्ति गीतों पर झूमते रहे स्रोतासशस्त्र सेना झंडा दिवस पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित फोटो-12-12(1)कैप्सन – कार्यक्रम में उपस्थित लोगप्रतिनिधि, निर्मली सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर नगर स्थित तेरा पंथ भवन में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय पदाधिकारी पटना राहुल कुमार वर्मा, एसडीओ अरुण कुमार सिंह, पूर्व विधायक सतीश कुमार साह, विधिज्ञ संघ अध्यक्ष रामलखन प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य जीवनेश्वर साह ने दीप प्रज्वलित कर किया. एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन, स्थानीय गण्यमान्य, बुद्धिजीवियों एवं व्यवसायियों के सहयोग से किया गया है. उन्होंने सभी कलाकारों को बुके देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का प्रारंभ में आकाशवाणी के कलाकार अनवर हुसैन ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा व जिस देश में गंगा बहती है, गीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. सतीश कुमार पप्पू के हास्य से सभी लोटपोट होते रहे. वहीं आकाशवाणी नागपुर से आयी सुनिधि सिन्हा ने राष्ट्रीय गीत हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिये गीत की प्रस्तुति ने लोगों को भाव विभोर कर दिया. आकाशवाणी के सुप्रसिद्ध कलाकार राहुल राज ने नफरत की लाठी तोड़ो, लालच का खंजर फेकों सहित अन्य प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हुए. कार्यक्रम में अंकुश श्रीवास्तव की प्रस्तुति मां तुझे सलाम पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाया. जिससे कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा. जहां दर्शकों ने अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की. कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में देश के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास दिलाता है. कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल प्रशासन द्वारा तेरा पंथ भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद, मनोज कुमार, बीडीओ परशुराम सिंह, सुशील कुमार, सीओ रवीन्द्र कुमार, केके यादव, बीएसओ सूरज आजाद, मो. मोईनअंसारी, अमोद सिंह, नरेन्द्र महासेठ, बाबूलाल सुराना, अविनाश बोथरा सहित दर्जनों की संख्या मे स्थानीय लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >