भूकंप से बचाव की दी जानकारी किसनपुर. भूकंप से बचाव को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. साथ ही नाटक, गोष्ठी व अन्य माध्यम से लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गयी. मौके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकारी द्वारा भूकंप के बचाव की जागरूकता को लेकर निकली भ्रमणशील वाहन शनिवार को अंचल कार्यालय पहंुची जहां सीओ अमित कुमार लाल ने वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया. मौके पर श्री लाल ने उपस्थित लोगों को बताया कि भूकंप एक प्राकृतिक विपदा है. इस दौरान लोग किसी मजबूत टेबुल के नीचे छिप जायें. साथ ही घरों के मुख्य निकासी द्वार को कभी भी जाम ना रखे. खाली स्थान पर खड़े होना चाहिए. कभी भी मकान, बिजली पोल सहित अन्य खंभे का सहारा नहीं लेना चाहिए. बताया कि लोग अपने घर बनाते समय भूकंप रोधी भवन का निर्माण करें.
भूकंप से बचाव की दी जानकारी
भूकंप से बचाव की दी जानकारी किसनपुर. भूकंप से बचाव को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. साथ ही नाटक, गोष्ठी व अन्य माध्यम से लोगों को प्राकृतिक आपदा से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गयी. मौके पर आपदा प्रबंधन प्राधिकारी द्वारा भूकंप के बचाव की […]
