किराना दुकान से अवैध शराब बरामद त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के बरहकुरवा हाट के समीप थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान किराना दुकान में छापेमारी की. जहां तलाशी के दौरान उक्त दुकान से पुलिस ने अवैध देशी व विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि अनि इंद्र कुमार सिंह के साथ गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर छापेमारी की गयी. तो दुकान में उन्होंने चार सौ एमएल देसी शराब की 39 बोतल तथा 180 एमएल अंगरेजी शराब की तीन बोतल मिली. मामला दर्ज कर दुकानदार सहित एक अन्य को भी नामजद किया गया है. छापेमारी व तलाशी के क्रम में दोनों नामजद फरार हो गये.
किराना दुकान से अवैध शराब बरामद
किराना दुकान से अवैध शराब बरामद त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के बरहकुरवा हाट के समीप थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान किराना दुकान में छापेमारी की. जहां तलाशी के दौरान उक्त दुकान से पुलिस ने अवैध देशी व विदेशी शराब बरामद किया है. थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि अनि इंद्र कुमार सिंह के साथ […]
