पीडब्लूडी सड़क पर बना पुल दे रहा हादसे को आमंत्रण

पीडब्लूडी सड़क पर बना पुल दे रहा हादसे को आमंत्रण फोटो – 9कैप्सन – जर्जर पुल प्रतिनिधि, सिमराहीराघोपुर प्रखंड के कई पंचायतों में सड़कों को चकाचक करते हुए पुल पुलिया का जाल सा बिछा कर टोले मोहल्ले के यातायात की सुविधा को बेहतर बना दिया गया है. वहीं गणपतगंज – प्रतापगंज पीडब्लूडी सड़क को पार […]

पीडब्लूडी सड़क पर बना पुल दे रहा हादसे को आमंत्रण फोटो – 9कैप्सन – जर्जर पुल प्रतिनिधि, सिमराहीराघोपुर प्रखंड के कई पंचायतों में सड़कों को चकाचक करते हुए पुल पुलिया का जाल सा बिछा कर टोले मोहल्ले के यातायात की सुविधा को बेहतर बना दिया गया है. वहीं गणपतगंज – प्रतापगंज पीडब्लूडी सड़क को पार करने बाली गम्हरिया उप शाखा नहर पर जर्जर पुल मौत को दावत दे रही है. आलम यह है कि समय रहते इस पुल को नही बनाया गया तो किसी भी समय एक बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है.कई प्रखंडों को जोड़ती है यह सड़क उक्त पीडव्लूडी सड़क सरायगढ़ एनएच 57 से निकल कर राघोपुर के गणपतगंज स्थित एनएच 106 को क्रॉस करते हुए धरहरा महादेव ,प्रतापगंज व छातापुर प्रखंड को जोड़ती है. इतना ही नहीं इस रोड के परिचालन से त्रिवेणीगंज प्रखंड के आवाजाही का रास्ता भी आम लोगो के लिये सुलभ हो गया है. जिसे लेकर इस पथ से दैनिकी सैंकड़ों वाहन गुजरती है. जबकि गणपतगंज व महादेव स्थान के बीच नहर के उपर बना पुल काफी जर्जर हो चुकी है. जो कभी भी एक बड़े हादसे को जन्म दे सकता है.मालूम हो कि इस पथ सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन धरहरा भीम शंकर महादेव की पूजा करने पहुंचते हैं. धरहरा शिवालय की ख्याति दूर दूर तक प्रचलित है. जिसे लेकर सालो भर सीमावर्ती क्षेत्र सहित दूर दराज के भक्त गण पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं. शिवालय तक पहुँचने के लिए एक मात्र यही मार्ग है. इतना हीं नहीं महादेव मंदिर के आस पास करीब दर्जनों ईट भठा संचालित है. इस कारण उक्त पुल पर भार से अधिक क्षमता वाले वाहनों का परिचालन किया जा रहा है. हालांकि इस संदर्भ में स्थानीय लोगो ने क्षेत्रीय विधायक से पुल निर्माण कराने की गुहार लगा चुके हैं. लोगों को विधायक द्वारा पुल निर्माण कराये जाने का आश्वासन भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >