दो दिवसीय संतमत सत्संग 18 जनवरी से किसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 18 एवं 19 जनवरी को दो दिवसीय संतमत सत्संग व ध्यान शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर महर्षि मेंहीं परम हंस जी महाराज के शिष्य स्वामी सत्यानंद जी महाराज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रात: काल में ध्यानाभ्यास एवं अपराह्न दो बजे से आध्यात्मिक भजन, कीर्तन, स्तुति, विनती, पाठ व प्रवचन का आयोजन होगा. गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र में सत्संग का यह तीसरा अधिवेशन है. जिसकी जोर-शोर से तैयारी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जतायी जा रही है.
दो दिवसीय संतमत सत्संग 18 जनवरी से
दो दिवसीय संतमत सत्संग 18 जनवरी से किसनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 18 एवं 19 जनवरी को दो दिवसीय संतमत सत्संग व ध्यान शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर महर्षि मेंहीं परम हंस जी महाराज के शिष्य स्वामी सत्यानंद जी महाराज कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. आयोजन समिति के सदस्यों ने […]
