बिजली चोरी के आरोप में 13 लोगों पर प्राथमिकी

बिजली चोरी के आरोप में 13 लोगों पर प्राथमिकी किसनपुर. बिजली चोरी के मामले में थाना क्षेत्र के अंदौली पंचायत स्थित राइन टोला से 13 लोगों के उपर विद्युत विभाग द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि राइन टोला के मो मकलूम, मो बासील, मो गफ्फार, […]

बिजली चोरी के आरोप में 13 लोगों पर प्राथमिकी किसनपुर. बिजली चोरी के मामले में थाना क्षेत्र के अंदौली पंचायत स्थित राइन टोला से 13 लोगों के उपर विद्युत विभाग द्वारा स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि राइन टोला के मो मकलूम, मो बासील, मो गफ्फार, मो जाकीर अहमद, मो जमरुद्दीन, मो मजलूम, मो इसलाम, मो सफरुद्दीन, मो जबरुल,मो सिराजुल, मो बसीर, मो इसमाइल व मो उस्मान के उपर विद्युत विभाग का कुल एक लाख 44 हजार 885 रुपया बकाया है. बताया कि प्रति आरोपियों को 11 हजार 145 रुपये कि दर से विभाग को राशि चुकता किया जाना था. संबंधितों को राशि जमा किये जाने को लेकर विभाग द्वारा समय भी दिया गया था. बावजूद इसके उक्त लोगों द्वारा राशि जमा नहीं करायी गयी. इसी के तहत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. कनीय अभियंता के आवेदन के आलोक में किसनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 14/16 अंकित कर छानबीन प्रारंभ कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >