पेट्रोलियम पदार्थ किया जब्त

एसएसबी ने की तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई वीरपुर : शैलेशपुर स्थित एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानो ने भारत-नेपाल सीमा से एक हजार 350 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है. जानकारी अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित पीलर संख्या 205/1 के तकरीबन 50 मीटर की दुरी पर तस्करों द्वारा साइकिल पर पेट्रोलियम पदार्थ लाद कर तस्करी के […]

एसएसबी ने की तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई

वीरपुर : शैलेशपुर स्थित एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानो ने भारत-नेपाल सीमा से एक हजार 350 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया है. जानकारी अनुसार सीमावर्ती क्षेत्र स्थित पीलर संख्या 205/1 के तकरीबन 50 मीटर की दुरी पर तस्करों द्वारा साइकिल पर पेट्रोलियम पदार्थ लाद कर तस्करी के अंजाम दिये जाने को लेकर नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था.
जिसे सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने जब्त किया है. जब्त किये सामानों का अनुमानित कीमत 77 हजार 500 रूपया माना जा रहा है. जवानों ने उक्त सामग्री को भारतीय कस्टम भीम नगर को सुपुर्द किया है. इस मौके पर नाका पार्टी में संजय कुमार दास, मनोज कुमार, राघवेंद्र कुमार सिंह, राजन, प्रतीक गरकोटी, हिमेंद्र मोहन सहित अन्य जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >