आशा को दिया गया प्रशक्षिण

आशा को दिया गया प्रशिक्षण किसनपुर. पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आशा का एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया.प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, सर्वे पंजी का अद्यतीकरण आदि जानकारी विस्तार से दी गयी.मौके पर 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली […]

आशा को दिया गया प्रशिक्षण किसनपुर. पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आशा का एक दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया.प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण, ड्यू लिस्ट, सर्वे पंजी का अद्यतीकरण आदि जानकारी विस्तार से दी गयी.मौके पर 10 से 15 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली कृमि नियंत्रण कार्यक्रम की भी जानकारी दी गयी.आशाओं को मौके पर कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने तथा उन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजने का भी निर्देश दिया गया.प्रशिक्षण के दौरान 17 से 21 जनवरी तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान की सफलता पर भी चर्चा की गयी.इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक अभिलाष वर्मा, सहायक शत्रुघ्न कारक, आशा इंदिरा देवी, अनुरागिनी देवी, मुन्नी देवी, रंजना देवी, मंजू देवी आदि उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >