आमसभा के माध्यम से पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जायेगी
सरायगढ़ : हमारा गांव, हमारी योजना के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई. बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुखिया व वार्ड सदस्यों को योजना की जानकारी उपलब्ध करायी गयी. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि अब पंचायतों में कराये जाने वाले विकास कार्य को लेकर आम सभा के माध्यम से पांच वर्षीय कार्य योजना तैयार की जायेगी.
सभी योजना को आवश्यक रूप से वार्ड स्तर पर आयोजित आमसभा में रखा जाना है. उक्त योजना के तहत सभी वार्डों में आम सभा का आयोजन भी होगा. आयोजित होने वाले सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य करेंगे या फिर उनकी अनुपस्थिति में स्थानीय वरिष्ठ नागरिक की अध्यक्षता में सभा का आयोजन कराया जाना है.
