पदाधिकारियों ने सुरक्षा गाइड बांध का लिया जायजा स्थानीय लोगों ने डीएम को दिया था आवेदन फोटो – 15कैप्सन – निरीक्षण करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, सरायगढ़पूर्वी कोसी तटबंध पर जारी पानी के दबाव को लेकर मंगलवार को पदाधिकारियों ने जायजा लिया. मालूम हो कि उक्त मसले को लेकर स्थानीय सुशील कुमार यादव सहित अन्य के द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर समस्या के निदान कराये जाने की मांग की गयी थी. जिला पदाधिकारी ने समस्या सुलझाये जाने को लेकर एडीएम आपदा कुमार अरुण प्रकाश, जल संसाधन विभाग के भूपेश कुमार व बिजेंद्र कुमार द्वारा स्थल का जायजा लिया गया. इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि सड़क व रेल महासेतु के पूर्वी सुरक्षा गाइड बांध कमलदाहा से दिधिया बेला गांव तक नहीं बनने से किसनपुर प्रखंड के कमलदाहा गांव से लेकर भेलवा, हांसा, नौआबाखर, चमेलवा, माणिकपुर, झखराही, पीरगंज, तेलियारी, सुजानपुर, बेला, झाझा, सुकमारपुर, दुबियाही, दिघिया, घीवक, बलुआ, नरहैया, नेसुआ सहित दर्जनों गांव के लाखों की आबादी प्रति वर्ष बाढ़ की चपेट में समा जाते हैं. बताया कि उक्त समस्या के कारण दर्जनों गांव विस्थापित हो गये है. ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को बताया कि इस समस्या के निदान तभी संभव हो पायेगा. जब 450 मीटर सुरक्षा गाइड बांध का निर्माण कर कोसी की दिशा को परिवर्तित किया जायेगा. मामले पर कार्यपालक अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस दिशा में वे मैप तैयार कर अतिशीघ्र कार्रवाई करेंगे. पदाधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा गाइड बांध के निर्माण कराये जाने पर नदी का दबाव घट जायेगा. साथ ही पूर्वी सुरक्षा गाइड बांध भी सुरक्षित हो जायेगा. इस मौके पर सहायक अभियंता रवि कुमार, कनीय अभियंता रवींद्र कुमार पासवान, जुनेद अहमद, प्रवीण कुमार, जयंत कुमार,भारती, सहित ग्रामीण मो नरुल होदा, मो हारुण, मो रियाज, मो आजाद, राजेंद्र साह, बिहारी यादव, दशरथ यादव, जोगी मंडल, चंदन यादव, शेख कलीम, सुधीर यादव, मो काशिम अंसारी, बिहारी यादव, मो बरकत अली, सतीश यादव, जोगिंदर राम, रामचंद्र साह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
पदाधिकारियों ने सुरक्षा गाइड बांध का लिया जायजा
पदाधिकारियों ने सुरक्षा गाइड बांध का लिया जायजा स्थानीय लोगों ने डीएम को दिया था आवेदन फोटो – 15कैप्सन – निरीक्षण करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, सरायगढ़पूर्वी कोसी तटबंध पर जारी पानी के दबाव को लेकर मंगलवार को पदाधिकारियों ने जायजा लिया. मालूम हो कि उक्त मसले को लेकर स्थानीय सुशील कुमार यादव सहित अन्य के द्वारा […]
