स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायीत्रिवेणीगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद आवासीय विद्यालय डपरखा में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनायी गयी. उद्घाटन पूर्व प्रमुख सत्य नारायण यादव ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्राचार्य पवन मिश्रा के नेतृत्व में प्रभात फेरी भी निकाली. रैली में शामिल बच्चों ने शहर के प्रमुख सड़कों का भ्रमण किया. समारोेह के दौरान शिक्षक व बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया. इस अवसर पर डाॅ दशरथ झा, प्रदीप कुमार सिंह, चंद्र किशोर यादव, अशोक यादव, महेश्वरी यादव आदि मौजूद थे.
स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी
स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायीत्रिवेणीगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद आवासीय विद्यालय डपरखा में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में मनायी गयी. उद्घाटन पूर्व प्रमुख सत्य नारायण यादव ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने प्राचार्य पवन मिश्रा के नेतृत्व में प्रभात फेरी भी निकाली. रैली में शामिल बच्चों […]
