गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला

फोटो-13केप्सन- अपने परिजनों के साथ शोक में डूबी पीडि़ताछातापुरभीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना के एक सप्ताह बाद उसके दूसरे नवजात की भी मौत हो गयी. पहले नवजात की मौत घटना के दिन ही हुई थी जिसके पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने चार दिनों तक शव को घर […]

फोटो-13केप्सन- अपने परिजनों के साथ शोक में डूबी पीडि़ताछातापुरभीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना के एक सप्ताह बाद उसके दूसरे नवजात की भी मौत हो गयी. पहले नवजात की मौत घटना के दिन ही हुई थी जिसके पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने चार दिनों तक शव को घर में ही संजो कर रखा. लेकिन घटना के दिन सूचना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कोई कार्रवाई नहीं की. नतीजा हुआ कि पहले मृत नवजात को चार दिन बाद जबकि मृत दूसरे नवजात को रविवार की सुबह मिट्टी में दफना दिया गया. शव के दफनाने के साथ ही पीडि़त मां को न्याय मिलने की उम्मीद भी दफन होती दिख रही है. हालांकि पुलिस ने पीडि़ता चंद्रिका देवी की मां सुंदरी देवी के अंगुठे लगे आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 19/15 दर्ज कर लिया जिसमें मृत बच्चे का कोई जिक्र नहीं है. सुंदरी देवी ने बताया कि उनके पति बुचाय पासवान व दामाद नीरज पासवान मजदूरी के लिए बाहरी प्रदेश गये हैं. बीते 12 जुलाई को पड़ोसी वीर प्रसाद मुखिया की पुत्री कैली देवी एवं परिजनों द्वारा उनके निजी जमीन में गड्ढा खोदा जा रहा था. उनकी पुत्री जब उसे मना करने गयी तो उनलोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. मौके पर भीमपुर थाना के सअनि सुरेश यादव पहुंचे और दर्द से कराह रही पीडि़ता को थानीय स्तर पर उपचार कराया. इस दौरान हुए असामयिक प्रसव के कारण एक बच्चे की मौत मौके पर ही हो गयी थी. इस बाबत पूछने पर भीमपुर थानाध्यक्ष बीके चैहान ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >