सम्मेलन की सफलता को लेकर स्वयं सेवकों की बैठक

फोटो-10कैप्सन- बैठक में उपस्थित टोला व तालीमी मरकज स्वयं सेवक प्रतिनिधि,सुपौल जिले के टोला स्वयं सेवक व तालीमी मरकज स्वयंसेवकों की बैठक रविवार को सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई. इंद्रजीत कुमार सादा की अध्यक्षता एवं मो इरफान के संचालन में हुई बैठक में संगठन द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर […]

फोटो-10कैप्सन- बैठक में उपस्थित टोला व तालीमी मरकज स्वयं सेवक प्रतिनिधि,सुपौल जिले के टोला स्वयं सेवक व तालीमी मरकज स्वयंसेवकों की बैठक रविवार को सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई. इंद्रजीत कुमार सादा की अध्यक्षता एवं मो इरफान के संचालन में हुई बैठक में संगठन द्वारा राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार -विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य प्रवक्ता श्याम कुमार साफी ने कहा कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में राज्य स्तरीय सम्मेलन पटना में किया जायेगा. सम्मेलन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संबोधित करेंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि सम्मेलन के दौरान टोला सेवक व तालीमी मरकज के स्वयंसेवकों की सेवा स्थायी की जायेगी. साथ ही उनके मानदेय में बढ़ोतरी का भी निर्णय लिया जायेगा. मौके पर परमेश्वर सहाय ने सभी स्वयं सेवकों से राज्य के विकास में कदम से कदम मिला कर चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर हीरा सादा, अनिल ऋषिदेव, मो खुर्शीद, विष्णुदेव, रूबी प्रवीण, मो मोइन,राज कुमार, राम बहादुर, गोविंद, श्याम, संजय, सुरेंद्र सहित अन्य स्वयं सेवक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >