प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त, मौके पर किया नष्ट

मेला ग्राउंड में खुलेआम हो रही थी बिक्री

– मेला ग्राउंड में खुलेआम हो रही थी बिक्री त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की खुलेआम बिक्री की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में लगभग 50 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त की गई. जिसे बाद में विधिवत रूप से नष्ट कर दिया गया. जानकारी देते हुए अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि मेला ग्राउंड परिसर में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली की बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से मौके पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान जांच में पाया गया कि ताहिर नामक व्यक्ति द्वारा मेला ग्राउंड में थोक स्तर पर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का कारोबार किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान उसकी दुकान से करीब 50 किलो प्रतिबंधित मछली बरामद की गई. बरामद मछलियों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया, जहां थानाध्यक्ष राकेश कुमार की मौजूदगी में सभी मछलियों को नष्ट किया गया. इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बताया कि थाई मांगुर मछली भारत में प्रतिबंधित है. यह मछली पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक मानी जाती है. इसके सेवन से मानव शरीर में जेनेटिक परिवर्तन की आशंका बढ़ जाती है व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी अधिक रहता है. इसी कारण सरकार ने इसके पालन, बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. इस छापेमारी अभियान में सब इंस्पेक्टर प्रणय कुमार सिंह, मत्स्य विकास पदाधिकारी अरुणा कुमारी, मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्य बद्री मुखिया, पांचू मुखिया सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >