पांच दिनों से ठप है बीएसएनएल सेवा

सरायगढ़. भपटियाही एक्सचेंज का केबल कट जाने के कारण पांच दिनों से बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा ठप है. इसके कारण बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड व फैक्स जैसी सुविधा से भी उपभोक्ताओं को वंचित रहना पड़ रहा है. बीएसएनएल ठप रहने का असर बैंकिंग कार्यों पर भी पड़ रहा है. बैंकों का काम-काज पूरी तरह बाधित है […]

सरायगढ़. भपटियाही एक्सचेंज का केबल कट जाने के कारण पांच दिनों से बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा ठप है. इसके कारण बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड व फैक्स जैसी सुविधा से भी उपभोक्ताओं को वंचित रहना पड़ रहा है. बीएसएनएल ठप रहने का असर बैंकिंग कार्यों पर भी पड़ रहा है. बैंकों का काम-काज पूरी तरह बाधित है और ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा है. सेवा बाधित रहने कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है. एक्सचेंज कर्मियों ने बताया कि सुपौल-सरायगढ़ के बीच एसएच-76 पथ में केबल कट जाने के कारण सेवा बाधित है. बीएसएनएल के सहायक अभियंता रमण मंडल ने बताया कि वरीय अधिकारियों को समस्या के बाबत सूचित किया गया है. शीघ्र ही इसे दुेरुस्त कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >