मूल प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे हैं छात्र

राघोपुर. केएन इंटर कॉलेज के छात्रों को मूल प्रमाणपत्र व अन्य कागजात के लिए बार -बार कार्यालय व पूर्व प्राचार्य के आवास का चक्कर लगाना पड़ रहा है. भूतपूर्व सैनिक पिपराही निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 1997 में उन्होंने कॉलेज से इंटर मीडिएट की परीक्षा दी. बताया कि आवश्यकता नहीं रहने के कारण […]

राघोपुर. केएन इंटर कॉलेज के छात्रों को मूल प्रमाणपत्र व अन्य कागजात के लिए बार -बार कार्यालय व पूर्व प्राचार्य के आवास का चक्कर लगाना पड़ रहा है. भूतपूर्व सैनिक पिपराही निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 1997 में उन्होंने कॉलेज से इंटर मीडिएट की परीक्षा दी. बताया कि आवश्यकता नहीं रहने के कारण उन्होंने कॉलेज से मूल प्रमाणपत्र नहीं लिया. अब नौकरी के लिए आवेदन में इंटर के मूल प्रमाणपत्र की जरूरत है, लेकिन इसके लिए उन्हें कॉलेज का बार -बार चक्कर लगाना पड़ रहा है. कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत ने उन्हें बताया कि पूर्व प्राचार्य से उन्हें कागजात प्राप्त नहीं हुआ है. लिहाजा प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है. इसके बाद श्री गुप्ता ने पूर्व प्राचार्य हरि शंकर यादव से मिल कर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की मांग की. पूर्व प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि प्रमाणपत्र महेशपुर निवासी अभिनंदन खिरहर के पास है. अभिनंदन खिरहर ने बताया कि प्रमाणपत्र महेश खिरहर के पास है. वहीं महेश खिरहर ने प्रमाणपत्र होने की बात कहते हुए दस्तावेज दिखाने से इनकार कर दिया. कॉलेज के इस रवैये से परेशान श्री गुप्ता ने राघोपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें और उनके जैसे ही अन्य छात्रों को नाहक परेशान किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >