चोरों ने एक ही रात दो घरों दिया चोरी को अंजाम

फोटो-11कैप्सन- जांच में जुटे स्वान दस्ता सरायगढ़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित चौधरी टोला में दो अलग -अलग घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को भपटियाही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने घटना स्थल का जायजा लिया. वहीं एसएसबी 18 वीं बटालियन से […]

फोटो-11कैप्सन- जांच में जुटे स्वान दस्ता सरायगढ़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित चौधरी टोला में दो अलग -अलग घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को भपटियाही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने घटना स्थल का जायजा लिया. वहीं एसएसबी 18 वीं बटालियन से स्वान दस्ता को मंगा कर मामले की तहकीकात की जा रही है. जानकारी अनुसार चोरों ने सर्वप्रथम भोगा नाथ चौधरी के घर का किबाड़ तोड़ कर अंदर प्रवेश किया. जहां से चोरों ने करीब दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण,पकड़ा व अन्य कीमती समान चूरा लिया. गृह स्वामी श्री चौधरी ने बताया कि बीते 03 जून को उनके पुत्री की शादी हुई थी. शादी में प्राप्त सभी आभूषण व अन्य सामान चोरों ने चूरा लिया. चोरों ने पड़ोस के सोभा नाथ चौधरी के घर से भी किवाड़ तोड़ कर करीब 01 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य सामन चूरा लिया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्री मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. स्वान दस्ता का भी सहयोग लिया जा रहा है. इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से तहकीकात की जा रही है. बताया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >