अंचल कार्यालय से कंप्यूटर सेट की चोरी

वीरपुर. बसंतपुर अंचल कार्यालय से चोरों ने कंप्यूटर सेट चुरा लिया, लेकिन रात्रि प्रहरी राजेंद्र यादव, शिवनाथ पंडित एवं मो मत्तो को चोरी की भनक तक नहीं लगी. मंगलवार की सुबह अंचल कर्मी जब कार्यालय पहुंचे, तो जानकारी हुई. कार्यालय से तीन मॉनीटर, दो सीपीयू, दो की बोर्ड व दो माउस गायब हैं. अंचल कार्यालय […]

वीरपुर. बसंतपुर अंचल कार्यालय से चोरों ने कंप्यूटर सेट चुरा लिया, लेकिन रात्रि प्रहरी राजेंद्र यादव, शिवनाथ पंडित एवं मो मत्तो को चोरी की भनक तक नहीं लगी. मंगलवार की सुबह अंचल कर्मी जब कार्यालय पहुंचे, तो जानकारी हुई. कार्यालय से तीन मॉनीटर, दो सीपीयू, दो की बोर्ड व दो माउस गायब हैं. अंचल कार्यालय में कई वर्षों से बेल्ट्रान द्वारा कंप्यूटर सेवा बहाल की गयी थी. कार्यालय सहायक रौशन कुमार ने बताया कि आरटीपीएस सहायकों का राज्यव्यापी हड़ताल जारी है. आखिरी बार बेल्ट्रॉन कार्यालय 11 जून को खोला गया था. वहीं बिहार होमगार्ड के जवानों के भी लगातार हड़ताल पर रहने के कारण चोरी की घटना घटित हुई है. अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने इस बाबत कुछ भी बोलने से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >