प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर विमर्श

फोटो-01कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, सुपौल20 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले युवा जदयू के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में मंगलवार को युवा जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सम्मेलन की सफलता एवं जिले के अधिक […]

फोटो-01कैप्सन- बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, सुपौल20 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले युवा जदयू के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की सफलता को लेकर पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में मंगलवार को युवा जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सम्मेलन की सफलता एवं जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया. युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव झा, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, एमएलसी मो हारुण रसीद ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है. फिरका परस्त ताकतों से मुकाबले के लिए हमें तैयार रहने की आवश्यकता है. वक्ताओं ने संगठन को मजबूती प्रदान कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास हेतु किये जा रहे प्रयास व सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने की अपील की. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के करीब 500 कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसके लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत, जदयू जिलाध्यक्ष राम विलास कामत, युगल किशोर अग्रवाल, अजय यादव, मुकेश झा, विमल झा, प्रमोद कुमार, नारायण पादुका, राज कुमार साह, अनिल कामत, महेश कुमार, रामचंद्र मंडल, लाल बहादुर मेहता, राज किशोर यादव, राम कुमार मेहता, चंदन कुमार मेहता, जगदीश साह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >