390 छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति बंटी

फोटो-04कैप्सन- छात्रा को राशि प्रदान करते प्रमुख प्रतिनिधि, प्रतापगंजप्रखंड मुख्यालय स्थित सुमरित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत शिविर लगाया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने किया. श्री यादव ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि दी. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रमुख श्री यादव ने […]

फोटो-04कैप्सन- छात्रा को राशि प्रदान करते प्रमुख प्रतिनिधि, प्रतापगंजप्रखंड मुख्यालय स्थित सुमरित कन्या मध्य विद्यालय में मंगलवार को कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत शिविर लगाया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने किया. श्री यादव ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि दी. इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए प्रमुख श्री यादव ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने हेतु प्रयासरत है. इसी के तहत नियमित रूप से विद्यालय आने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित किया जा रहा है. उन्होंने छात्रों से प्राप्त राशि का उपयोग पठन -पाठन कार्य में करने की अपील की. विद्यालय प्रधान हरीरा खातून ने बताया कि कल्याण छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग 1 से 8 तक के 390 छात्र -छात्राओं के लिए 03 लाख 67 हजार 800 रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. उन्होंने बताया कि वर्ग 07 के 100 एवं वर्ग 08 के 85 छात्रों के लिए कम राशि प्राप्त होने के कारण वितरण नहीं किया जा रहा है. राशि प्राप्त होते ही वंचित छात्रों के बीच राशि का वितरण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि वर्ग 1 से 4 तक के बच्चों को 600 रुपये, वर्ग 5 एवं 6 के छात्रों को 1200 तथा वर्ग 7 व 8 के छात्रों को 1800 रुपये दिये जाने के प्रावधान है. इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >