दूसरे दिन भी हुआ योगाभ्यास

सुपौल. योग मित्र मंडल के तत्वावधान में स्थानीय व्यापार संघ भवन परिसर में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को काफी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डा जे लाल ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि योग तन और मन दोनों […]

सुपौल. योग मित्र मंडल के तत्वावधान में स्थानीय व्यापार संघ भवन परिसर में आयोजित पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को काफी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डा जे लाल ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि योग तन और मन दोनों की शुद्धि का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है. कहा कि योग मनुष्य को सभी रोगों से मुक्ति दिला सकता है.मंडल सदस्य अरुण चौधरी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप प्रभात फेरी व योगाभ्यास किया जा रहा है. आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत योगाचार्य डा शशिभूषण गुप्ता द्वारा लोगों को प्राणायाम व योगाभ्यास कराया गया. मौके पर अंजू चौधरी, रूबी चौधरी, पूनम मोहनका, डेजी रानी, रेखा अग्रवाल, मनोहारी देवी, सरोज सिंह, नीता सिंह, विनय कुमार सिंह, नलिन जायसवाल, दिनेश प्रसाद गुप्ता, राजेश मोहनका, चंद्रनाथ सिंह, सुमित आनंद, अभिनव कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >