कोसी तटबंध के अंदर 45 नावों को किया गया बहाल

कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि होने से पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के लोगों के घर आंगन में पानी पहुंचने से परेशानी बढ़ने लगी है.

सरायगढ़. कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि होने से पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर के लोगों के घर आंगन में पानी पहुंचने से परेशानी बढ़ने लगी है. पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर ढोली, बनैनिया और लौकहा पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी के जलस्तर में मंगलवार की रात में अचानक बढ़ने से घर- आंगन में बाढ़ का पानी पहुंच गया. लेकिन बुधवार को फिर बाढ़ का पानी घटने लगा है. इस कारण पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई थी. लेकिन बुधवार तक पानी घटने लगा है. फिर भी कोसी तटबंध अंदर के लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए विभिन्न घाटों पर 45 नावों को बहाल किया गया है. लौकहा पंचायत के करहरी गांव में 10 परिवारों का घर कटाव होने के कारण सभी परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार की कोई खतरा नहीं है. तटबंध के अंदर भी सभी लोग सुरक्षित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >