सुपौल. सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का समाहरणालय द्वार पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना 12 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे सत्येंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिला पदाधिकारी की मनमानी के कारण उनकी एक सूत्री मांग भी अनसुनी की जा रही है. यूनियन के जिला सचिव सरोज कांत झा ने कहा कि दैनिक वेतनभोगी कर्मी 11 दिसंबर 2009 के पूर्व की 240 दिनों की अर्हता पूरी कर चुके हैं, लेकिन सरकार के आदेश के बावजूद उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है. नियुक्ति नहीं होना जिलाधिकारी की लापरवाही का प्रतीक है. इस अवसर पर विशुन देव साह, सत्य नारायण मुखिया, सीताराम मंडल, वंदे लाल पासवान, मनमोहन झा, रामानंद साह, दुर्गानंद मंडल आदि मौजूद थे.
दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का धरना 12 वें दिन भी जारी
सुपौल. सेवा स्थायी करने की मांग को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का समाहरणालय द्वार पर आयोजित अनिश्चितकालीन धरना 12 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे सत्येंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिला पदाधिकारी की मनमानी के कारण उनकी एक सूत्री मांग भी अनसुनी की जा रही है. यूनियन के […]
