शिक्षकों के वेतन भुगतान की मांग

सुपौल. निर्मली प्रखंड अंतर्गत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक रूपेश कुमार पाठक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर वेतन भुगतान सुनिश्चित करवाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि आवंटन नहीं रहने के कारण राजकीयकृत उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय निर्मली के शिक्षकों का वेतन नवंबर, 2014 से अवरुद्ध […]

सुपौल. निर्मली प्रखंड अंतर्गत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक रूपेश कुमार पाठक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर वेतन भुगतान सुनिश्चित करवाने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि आवंटन नहीं रहने के कारण राजकीयकृत उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय निर्मली के शिक्षकों का वेतन नवंबर, 2014 से अवरुद्ध है. वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने माध्यमिक शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु जिला पदाधिकारी से आवश्यक पहल की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >