सुपौल. राघोपुर थाना क्षेत्र के इटवा निवासी शफी रहमान की पत्नी जुलेखा खातून (36) गुुरुवार को खाना बनाने के दौरान झुलस गयी. तत्काल उसे सिमराही रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पर, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. महिला का पोस्टमार्टम कर दिया गया है. वहीं पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है. समाचार लिखे जाने तक लाश सदर अस्पताल में ही थी. मृतका का मायका राघोपुर थाना क्षेत्र के फुलकाही में हैं. सदर थाने के सब इंसपेक्टर उमेश सिंह ने मृतका के पति एवं सास का बयान दर्ज किया है. श्री सिंह ने बताया कि मायका से परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है. उनके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
जली महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
सुपौल. राघोपुर थाना क्षेत्र के इटवा निवासी शफी रहमान की पत्नी जुलेखा खातून (36) गुुरुवार को खाना बनाने के दौरान झुलस गयी. तत्काल उसे सिमराही रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पर, सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. महिला का पोस्टमार्टम कर दिया गया […]
