प्रतिनिधि,सुपौल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे फुलधर प्रसाद यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बार-बार झूठा आश्वासन देकर नियुक्ति प्रक्रिया में टाल-मटोल की जा रही है. उन्होंने अधिकारियों से मजदूर विरोधी रवैया छोड़ कर नियुक्ति प्रक्रिया चालू करने की अपील की. यूनियन के सचिव सरोज कांत झा ने कर्मियों से धरना पर डटे रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर एक्टू जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सचिव अरविंद शर्मा, भाकपा जिला सचिव शत्रुघ्न यादव, विष्णु देव साह, रामानंद पौद्दार, महाकांत पोद्दार, अजीत मिश्र, दुर्गा प्रसाद यादव, रणवीर कुमार, धीरेंद्र झा, मो शैरुल, सत्येंद्र यादव, सत्य नारायण मुखिया आदि मौजूद थे.
दैनिक वेतनभोगियों का धरना 11 वें दिन भी जारी
प्रतिनिधि,सुपौल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 11 वें दिन गुरुवार को भी जारी रहा. धरना की अध्यक्षता कर रहे फुलधर प्रसाद यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बार-बार झूठा आश्वासन देकर नियुक्ति प्रक्रिया में टाल-मटोल की जा रही है. उन्होंने अधिकारियों से मजदूर विरोधी रवैया छोड़ कर नियुक्ति प्रक्रिया चालू करने की अपील […]
