फोटो-16कैप्सन- गिरफ्तारी देने से पूर्व समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन करते गृहरक्षकप्रतिनिधि,सुपौलराज्य संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने जेल भरो आंदोलन के तहत गुरुवार को समाहरणालय द्वार पर गिरफ्तारी दी. संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव के अनुसार कुल 590 गृहरक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी दी. वहीं गिरफ्तार गृहरक्षकों को देर शाम रिहा कर दिया गया. चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को गृहरक्षकों ने समाहरणालय द्वार का घेराव कर प्रदर्शन किया. करीब 01 घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाये गये. गृहरक्षक मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कर रहे थे. इस दौरान गुरुवार को भी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज गृहरक्षकों के प्रदर्शन के बीच थोड़ी देर के लिए फंस गये. हालांकि इस बार एसपी के वाहन को सेफ पैसेज देते हुए समाहरणालय से बाहर निकालने दिया गया. प्रदर्शन के दौरान मौके पर डीएम व एसपी को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि मांग पूरी होने तक गृहरक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा. शुक्रवार से पुलिस लाइन परिसर में गृहरक्षक अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. इस मौके पर वरीय जिलाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव उपेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, सत्येंद्र मेहता, योगेंद्र प्रसाद यादव, राम गुलाम यादव, कुलानंद यादव, गंगा प्रसाद कामत, योगेंद्र यादव, बिजेंद्र खिड़हर आदि मौजूद थे.
590 गृहरक्षकों ने दी गिरफ्तारी, हुए रिहा
फोटो-16कैप्सन- गिरफ्तारी देने से पूर्व समाहरणालय द्वार पर प्रदर्शन करते गृहरक्षकप्रतिनिधि,सुपौलराज्य संघ के आह्वान पर जिले के गृहरक्षकों ने जेल भरो आंदोलन के तहत गुरुवार को समाहरणालय द्वार पर गिरफ्तारी दी. संघ के जिलाध्यक्ष कामदेव यादव के अनुसार कुल 590 गृहरक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी दी. वहीं गिरफ्तार गृहरक्षकों को देर शाम रिहा कर दिया गया. […]
