फोटो-01कैप्सन- विजेता टीम को कप प्रदान करते पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू जदिया. थाना क्षेत्र के राजेश्वरी पश्चिम पंचायत में आयोजित मां जगदंबा वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राजेश्वरी की टीम ने कटैया को 3-1 से पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा की सरकार ने घोषणा की थी कि पंचायत स्तर पर खिलाडि़यों के लिए स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा, जो केवल घोषणा ही बन कर रह गयी. उन्होंने प्रखंड स्तर पर स्टेडियम निर्माण की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार की तर्ज पर मेडल लाओ- नौकरी पाओ, योजना यहां भी लागू होनी चाहिए. उन्होंने अपनी तरफ से दोनों टीम के खिलाडि़यों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. मौके पर राघवेंद्र झा, अभयकांत झा, गुणानंद झा, अरुण, शशि ठाकुर, राजेश कुमार, प्रो हरेंद्र झा आदि मौजूद थे
राजेश्वरी ने वॉलीबॉल में कटैया को हराया
फोटो-01कैप्सन- विजेता टीम को कप प्रदान करते पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू जदिया. थाना क्षेत्र के राजेश्वरी पश्चिम पंचायत में आयोजित मां जगदंबा वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में राजेश्वरी की टीम ने कटैया को 3-1 से पराजित कर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया. पूर्व विधायक नीरज कुमार बबलू ने विजेता व उप विजेता […]
