फोटो-13, 14कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीडीओ व बीएलओप्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण हेतु निर्मली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 77 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाया जायेगा. बैठक में उपस्थित सभी बीएलओ को अद्यतन निर्वाचक सूची की प्रति व अन्य प्रपत्र उपलब्ध करवाया गया. बीडीओ श्री कुमार ने बीएलओ को निर्वाचक नामावली संशोधन कार्य के दौरान सभी मतदाताओं का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा मतदाता का हस्ताक्षर ईिपक कार्ड में दर्ज करने का निर्देश दिया.उन्होंने प्रत्येक शनिवार को बीएलओ की बैठक आयोजित होने की जानकारी देते कहा कि बैठक में सप्ताह का प्रतिवेदन निर्वाचन शाखा को समर्पित किया जाना है.उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर दर्ज है उनके नाम के विलोपन हेतु प्रपत्र सात में आवेदन लिया जायेगा.वहीं मतदाता सूची में नाम व पता के सुधार हेतु आठ एवं नये मतदाताओं के लिए प्रपत्र छह में आवेदन प्राप्त किया जायेगा.बैठक में नित्यानंद भार्गव, चंद्रशेखर प्रसाद, इंद्र नारायण यादव, विद्यानंद राम, अखिलेश कुमार, अर्जुन कुमार मांझी, उमाकांत गामी, सुभाष कुमार, मनोज कुमार, मो हबीबुल्लाह, मो सनाउल्लाह, उमाशंकर शर्मा, निरंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
निर्वाचक नामावली संशोधन हेतु बीएलओ को दिया निर्देश
फोटो-13, 14कैप्सन- बैठक में उपस्थित बीडीओ व बीएलओप्रतिनिधि, सरायगढ़प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन एवं प्रमाणीकरण हेतु निर्मली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 77 मतदान केंद्रों […]
